CBSE Board 12th Exam 2021 : केवल प्रमुख विषयों के लिए आयोजित हो सकती है 12वीं की परीक्षा, फैसला आज, कुछ देर में राजनाथ की अध्यक्षता में होगी बैठक

Featured News

CBSE Board 12th Exam 2021 : केवल प्रमुख विषयों के लिए आयोजित हो सकती है 12वीं की परीक्षा, फैसला आज, कुछ देर में राजनाथ की अध्यक्षता में होगी बैठक


CBSE Board 12th Exam Decision today
CBSE Board 12th Exam Decision today
Prabhat Khabar Graphics

CBSE Board 12th Exam Update, Date Sheet, Time Table: सीबीएसई ने अप्रैल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी. लेकिन, कक्षा 12वीं के लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर आज शिक्षा मंत्रालय फैसला लेने वाले हैं. रविवार, 22 मई यानी आज होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जिसमें बच्चों के भाग्य का फैसला होगा.

email
TwitterFacebookemailemail

पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग

कोरोना के दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला लेगा. आपको बता दें कि पेरेंट्स एसोसिएशन सहित समाज के अन्य लोग भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग लगातार कर रहे हैं. ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' आज इसपर फैसला ले सकते हैं.

email
TwitterFacebookemailemail

क्या हो सकता है परीक्षा आयोजित करने का तीसरा विकल्प

इसके अलावा तीसरे विकल्प के तौर पर देखा जाए तो कोरोना के कारण परीक्षाएं दो या उससे अधिक चरण में भी आयोजित की जा सकती हैं. जिन राज्यों में कोरोना का कहर कम हुआ है वहां पहले चरण में परीक्षाएं आयोजित करवायी जा सकती है. वहीं, बाकी क्षेत्रों में अन्य चरणों में परीक्षा आयोजित हो सकती है. वहीं, जो छात्र कोरोना के कारण परीक्षा में बैठने में असमर्थ है उनके लिए दूसरा ऑपशन दिया जा सकता है.