देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के साथ ही ब्लैक फंगस (Black Fungus) या म्यूकरमाइकोसिस बीमारी भी पैर पसार रही है. सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली यह बीमारी अब देश के 26 राज्यों तक में फैल चुकी है. जानकारी के अनुसार पूरे देश में इस समय इसके लगभग 20 हजार मरीज इलाज करा रहे हैं.
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बताया कि सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुल 30,100 एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की एक खेप दी गई है। देश में अभी करीब 20 हजार मरीज उपचाराधीन हैं जिनके लिए हर दिन 30 हजार वॉयल चाहिए।
एक दिन में दो बार यह इंजेक्शन दिया जाता है और करीब छह सप्ताह तक ज्यादातर मामलो ंमें देना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नागर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,सिक्किम और नगालैंड को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फंगस के मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। देश में अभी एक लाख इंजेक्शन की उत्पादन क्षमता है।

