सुरभ‍ि ज्‍योति ने बिकिनी वॉलीबॉल में ढाया कहर, कॉमेंट मिला- कोई तो रोक लो!

Featured News

सुरभ‍ि ज्‍योति ने बिकिनी वॉलीबॉल में ढाया कहर, कॉमेंट मिला- कोई तो रोक लो!


 | Navbharat Times | Updated: 05 Apr 2021, 01:00:21 PM

सुरभ‍ि ज्‍योति (Surbhi Jyoti) ने मालदीव (Maldives Vacation) से कुछ नई तस्‍वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बीच पर वॉलीबॉल का भी आनंद ले रही हैं। बिकिनी में सुरभ‍ि की तस्‍वीरों (Surbhi Jyoti Bikini Photos) को देख उनकी दोस्‍त काजल जैन के मजेदार कॉमेंट क‍िया है।

 
surbhi jyoti shares bikini volleyball photos from maldives kajal jain comments koi toh rok lo
'गुड्डू भैया' की दोस्‍त सुरभ‍ि ज्‍योति ने बिकिनी वॉलीबॉल में ढाया कहर, कॉमेंट मिला- कोई तो रोक लो!
'नागिन' (Naagin 3) फेम सुरभ‍ि ज्‍योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों मालदीव में दोस्‍तों के साथ छुट्ट‍ियां (Maldives Vacation) मना रही हैं। इंस्‍टाग्राम पर सुरभ‍ि ने बिकिनी और स्‍व‍िमसूट में अपनी कुछ नई तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में जहां वह एक ओर समंदर में मस्‍ती करती नजर आ रही हैं, वहीं बीच पर वॉलीबॉल का भी आनंद ले रही हैं। बिकिनी में सुरभ‍ि की तस्‍वीरों (Surbhi Jyoti Bikini Photos) को देख जहां बीते दिनों 'मिर्जापुर' के 'गुड्डू भैया' अली फजल (Ali Fazal) ने कॉमेंट किया था, वहीं अब ऐक्‍ट्रेस काजल जैन के कॉमेंट ने ध्‍यान खींचा है।

दोस्‍त ने कहा- कोई तो रोक लो

सुरभ‍ि ज्‍योति ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें वह फ्लोरल बिकिनी में दोस्‍तों के साथ बीच पर वॉलीबॉल खेल रही हैं। सुरभ‍ि की कूद-फांद और बोल्‍ड अदाओं को देख उनकी दोस्‍त और ऐक्‍ट्रेस काजल जैन ने कॉमेंट किया है, 'कोई तो रोक लो।'

तस्‍वीरों को लाखों में मिले हैं लाइक्‍स

सुरभ‍ि की इन तस्‍वीरों को तीन लाख से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं। जबकि तीन हजार से अध‍िक कॉमेंट्स भी हैं। सुरभ‍ि ने दो सेट्स में तस्‍वीरें शेयर की हैं। पहले में वह बिकिनी में खेल रही हैं, जबकि दूसरे में वह स्‍व‍िमसूट में सागर किनारे इठला और बलखा रही हैं।

सुरभ‍ि के संग है दोस्‍तों की टोली

सुरभि ज्‍योति इस मालदीव ट्र‍िप पर अकेली नहीं हैं। उनके साथ रित्‍व‍िक धनजानी, सृष्‍ट‍ि रोड़े और दूसरे दोस्‍त भी हैं। इन दोस्‍तों की मस्‍ती की कई तस्‍वीरें और फोटोज सामने आ चुकी हैं।

अली फजल भी हुए 'खूबसूरती' के मुरीद

बीते दिनों सुरभ‍ि ने अपनी कुछ ऐसी ही बिकिनी तस्‍वीरें शेयर की थीं। तब बॉलिवुड ऐक्‍टर और 'मिर्जापुर' फेम अली फजल ने भी उस पर कॉमेंट किया था। अली ने कॉमेंट में मालदीव की खूबसूरती को निराहते हुए कहा, 'ये तो बहुत खूबसूरत है। मैं यहां जाना चाहता हूं।' जवाब में सुरभ‍ि ने भी लिखा है कि हां, ये जगह वाकई बहुत सुंदर है।

म्‍यूजिक वीडियो में साथ थे दोनों

सुरभ‍ि ज्‍योति और अली फजल अच्‍छे दोस्‍त हैं। जानकारी के लिए बात दें कि दोनों ने साथ में बीते साल एक म्‍यूजिक वीडियो किया था। वहीं से दोनों में दोस्‍ती हुई है।

कुबूल है में ज़ाेया ने दिलाई पॉप्‍युलैरिटी

सुरभ‍ि ज्‍योति ने टीवी सीरियल 'कुबूल है' में ज़ोया के किरदार से पॉप्‍युलैरिटी बटोरी थी। इसके बाद उन्‍होंने 'नागिन 3' में बेला का किरदार निभाया।

अब ओटीटी पर कर रही हैं फोकस

सुरभ‍ि बीते कुछ समय से छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। वह इन दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर फोकस कर रही हैं। अपने एक इंटरव्‍यू में सुरभ‍ि ने बताया कि उनके पास डिजिटल प्‍लेटफॉर्म से कई ऑफर्स हैं और वह उन्‍हीं पर काम कर रही हैं।

'ये जादू है जिन का' में आई थीं नजर

सुरभ‍ि को आख‍िरी बार टीवी सीरियल 'ये जादू है जिन का' का में देखा गया था। इसमें उन्‍होंने चांद की राजकुमारी का किरदार निभाया था।

'नागरानी बेला' ने भी दर्शकों को रिझाया

इसके अलावा सुरभ‍ि ज्‍योति 'कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में' शो में भी नजर आई थीं। सुरभ‍ि ने शो के कुछ एपिसोड्स में नागरानी बेला का किरदार निभाया।