Highlights
- सौरव गांगुली क्रिकेट के बाद इस फील्ड में रखने जा रहे हैं कदम
- सौरव गांगुली के ट्वीट से मच गई थी हलचल
- BCCI से इस्तीफा देने वाली खबरों को जय शाह ने किया खारिज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार शाम एक ट्वीट किया जिससे काफी हलचल मच गई।
क्या है दादा की नई पारी का सच?
दरअसल सौरव गांगुली ने खुद ही इस ट्वीट के कुछ घंटों पहले एक पोस्ट अपने ट्विटर पर किया था। इसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपनी नई पारी यानी रियल एस्टेट कंपनी के साथ साझेदारी का जिक्र किया। उस कंपनी का नाम है Joyville Homes जिसकी तस्वीर दादा ने शेयर की और कैप्शन में लिखा कि,"Success is not a destination but a journey that begins at @JoyvilleHomes, और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए। #LiveToWin #BrandCollaboration"
इस कंपनी के नाम और इसके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जाकर जो अनुमान लगाया उस अनुसार यह एक रियल एस्टेट कंपनी है। इस कंपनी के माध्यम से लोगों को उचित दामों में अपनी जमीन बेचने, घर बेचने या फिर घर खरीदने के लिए मदद मिलेगी। गांगुली ने अपने ट्वीट में भी ऐसा कहा था कि वह, नई शुरुआत के माध्यम से अब ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना चाहते हैं। तो यह है सौरव गांगुली की नई शुरुआत का सच।

