IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत

Featured News

IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत

 IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत 1

इंग्लैंड के खिलाफ पहला सीरीज मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था, जिसके बाद तीसरा मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ यह तीसरा टेस्ट मैच दो ही दिन में खत्म हो गया था, जिसके बाद पिच को लेकर भी काफी ज्यादा आलोचनाएं की गई। तीनों टेस्ट मैचों में स्पिनरों की काफी ज्यादा मदद की। अक्षर पटेल और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए थे। चौथा और अंतिम मैच भी अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा।

उमेश यादव

IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत 2

पिच को लेकर विवाद होने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन को चुनते हुए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अब विराट कोहली के पास दो ही विकल्प सामने आते हैं, जिसमें उमेश यादव और मोहम्मद सिराज होंगे। भारत में खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैच में उमेश यादव ने 14 विकेट अपने नाम किए थे।

उमेश यादव को तेज गेंदबाज के रूप में देखा जाता है। वहीं यह विराट कोहली पर है कि, वह उमेश यादव को मौका देते हैं या फिर नहीं।

मोहम्मद सिराज

IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत 3

मोहम्मद सिराज ने चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 8 ओवर के साथ गेंदबाजी की थी, लेकिन विकेट नहीं लिया था। घरेलू क्रिकेट के तौर पर सिराज काफी ज्यादा सफल भी रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन को लेकर भी सिराज ने सब को काफी प्रभावित भी किया था। अब कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करता है कि, वह किस का चुनाव करते हैं।

वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव

पहले हुए तीन टेस्ट मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली को वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव में से एक का चुनाव करना पड़ा था। वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी में काफी ज्यादा गहराई से प्रदर्शन करते हैं। इस मैच के दौरान पहली बारी में उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 26 ओवर में गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्हें कुछ खास सफलता भी हासिल नहीं हुई।

IND vs ENG: इन 4 खिलाड़ियों ने अंतिम और निर्णायक मैच से पहले बढ़ाई विराट कोहली की मुसीबत 4

दूसरी पारी के दौरान सिर्फ 1 ओवर ही दिया। बाद में उनकी जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया। दोनों पारी के दौरान कुलदीप यादव को 12.2 ओवर गेंदबाजी का अवसर मिला था। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कुलदीप को भी सुंदर से रिप्लेस कर दिया गया और चार गेंदें मिली। ऐसे में देखना यह है कि, अब कप्तान विराट कोहली के द्वारा किसको अवसर दिया जाएगा।