PRIYANKA CHOPRA ने जेठ-जेठानी JOE और SOPHIE को दी शादी की पहली सालगिरह पर बधाई

Featured News

PRIYANKA CHOPRA ने जेठ-जेठानी JOE और SOPHIE को दी शादी की पहली सालगिरह पर बधाई


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन पति निक साथ अमेरिका में रह रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में उन्होंने अपने जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस की शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है । प्रियंका ने जो और सोफी की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो । दोनों को प्यार ।
इस शादी में प्रियंका के खूब चर्चे हुए थे। जिसका कारण था कि उन्होंने इस शादी में अपने इंडिय लुक को चुना। प्रियंका किसी वेसटर्न लुक में नहीं, बल्कि देसी अवतार में नजर आईं। प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची की लाइट पिंक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं निक जोनास ब्लैक टक्सेडो में नजर आए। शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा चुनिंदा फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।
आपको बता दें जो और सोफी 29 जून 2019 को पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी । इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी । इस दौरान सोफी ने व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे । जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी ।
18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है । इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे ।
बता दें जल्द प्रियंका चोपड़ी चाची बनने वाली हैं इन दिनों सोफी टर्नर की प्रेग्नेंट है । हाल ही में सोफी अपने पति जो जोनस के साथ वॉक पर निकली थीं तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था ।
सोफी टर्नर आए दिन अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं । आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं । इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था ।