ठेके वाली गली मे 41 कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप

Featured News

ठेके वाली गली मे 41 कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप

राष्‍ट्रीय राजधानी से निजामुद्दीन मरकज जैसा एक और मामला सामने आया है। कापसहेड़ा की 'ठेके वाली गली' में स्थित एक इमारत में 41 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। एक साथ इतने लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। साउथ-वेस्‍ट दिल्‍ली के डीएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को यहां के एक व्‍यक्ति के पॉजिटिव मिलने पर यह इमारत सील कर दी गई थी।


सबका लिया गया था सैंपलडीसी ऑफिस के पास ठेके वालली गली है। यहां 18 अप्रैल को एक व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद पूरी इमारत सील कर दी गई। गाइडलाइंस 3 से ज्‍यादा केसेज मिलने पर इलाका सील करने की हैं मगर आबादी देखते हुए एक केस के बाद ही प्रशासन ने इमारत सील करने का फैसला ले लिया। यहां रहने वाले सभी लोगों का सैंपल लिया गया। जिन्‍हें जांच के लिए नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिस्‍ट्स (NIB नोएडा) भेजा गया था। शनिवार को जब रिपोर्ट आई तो प्रशासन के होश उड़ गए। कुल 41 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

लॉकडाउन: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जबरदस्त सख्ती

यहां रहती है बड़ी आबादी
कापसहेड़ा में प्रवासी मजदूरों की बड़ी आबादी रहती है। दिल्‍ली-गुरुग्राम की फैक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकतर लोग यहीं रहते हैं। इलाके की बेहद संकरी गलियों में के एक-एक मकान में दर्जनों की आबादी बसती है। बताया जाता है कि करीब सवा लाख लोग इस इलाके में निवास करते हैं। ऐसे में एक बिल्डिंग से 41 मरीज मिलना प्रशासन को बड़ी टेंशन दे रहा है।