BOLLYWOOD के इन सितारों ने बिना कोई फीस लिए फिल्मों में किया काम, लिस्ट काफी लंबी है

Featured News

BOLLYWOOD के इन सितारों ने बिना कोई फीस लिए फिल्मों में किया काम, लिस्ट काफी लंबी है

 

These Bollywood stars who didn't Charge any money for their roles: बॉलीवुड स्टार्स एक एक फिल्म के लिए करोड़ों की रकम लेते हैं। कई बार तो कैमियो रोल के लिए प्रोड्यूसर स्टार्स को भारी भरकम फीस देता है लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी है जिन्होनें बिना अपनी फीस लिए दोस्ती और रिश्तों की खातिर कई फिल्मों में लीड रोल तक कर दिया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

एक शानदार अभिनेता होने के बावजूद, अमिताभ बच्चन के पास ऐसी एक लंबी लिस्ट है, जिनमें इन्होंने केवल दोस्ती या रिश्तों के चलते काम किया है। अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'ब्लैक' करने के लिए कोई फीस नहीं ली। उन्होंने कहा कि इस तरह की शानदार फिल्म का हिस्सा होना उनके लिए गर्व की बात है।इसके अलावा बिग- बी ने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत की भोजपुरी फिल्म 'गंगा' के लिए भी कोई फीस नही ली थी। 'पहेली', 'बोल बच्चन' और 'ग्रेट गेट्सबी' जैसी फिल्मों में भी अमिताभ बच्चन ने मुफ्त में काम किया है।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान ने फिल्म सन ऑफ सरदार, फगली, तीस मार खां ,अजब प्रेम की गजब कहानी, ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में अपनी गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका के लिए कोई भी फीस नहीं ली है।

शाहरुख़ खान (Shahrukh khan )

शाहरुख खान ने फिल्म भूतनाथ के लिए कोई फीस नही ली थी।इसके अलावा उन्होनें फिल्म क्रेजी-4 और दुल्हा मिल गया में भी मुफ्त में काम किया था ।

आमिर खान (Aamir Khan)

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाने जाने वाले एक्टर आमिर खान अपनी किसी भी फिल्म के लिए कोई पैसा नहीं लेते हैं। क्योंकि वे फिल्मों के प्रॉफिट के हिसाब से मार्जिन का प्रतिशत हिस्सा लेते हैं।

शाहिद कपूर (Shahid kapoor)

शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैदर' में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये फिल्म जबरदस्त सुपरहिट साबित हुई थी, बावजूद इसके शाहिद कपूरने इस फिल्म के लिए कोई पैसा नहीं लिया था।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

करीना कपूर ने फिल्म बिल्लू में अपने आइटम सॉन्ग मरजानी मरजानी और दबंग-2 के सुपरहिट गाने मेरे फोटो को सीने से यार चिपका ले सईयां फेविकोल से के लिए कोई फीस नही ली।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख़ खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया था और आपको बता दें इस फिल्म के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी। इतने बड़े स्टार के आगे उन्होंने फीस चार्ज करना ठीक नहीं समझा और उन्हें शाहरुख़ के साथ पहली फिल्म करने का मौका मिला इसके लिए ही वो बेहद खुश थी।

कैटरीना कैफ (Katrina kaif)

करन जौहर की फिल्म अग्निपथ में कैटरीना कैफ ने बेहद पॉपुलर सॉन्ग चिकनी चमेली के लिए कोई चार्ज नही किया, क्योकिं दोंनो अच्छे दोस्त है। हालांकि करन ने फिल्म की रिलीज के बाद कैटरीना को फेरारी गिफ्ट की थी।

रानी मुख़र्जी (Rani Mukerji)

करन जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी-कभी गम में रानी ने अपनी गेस्ट अपीयरेंस के लिए कुछ भी चार्ज नहीं किया था। क्योंकि करन और रानी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

फिल्म बॉस के एक गाने हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पैसा भी नही लिया।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)

अभिनेता फरहान अख्तर ने भी फ्रेंड भाग मिल्खा भाग के लिए फीस लेने से मना कर दिया था और उन्होंने महज ₹11 बतौर टोकन और आशीर्वाद के रूप में प्राप्त किए थे

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर ने भी फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग ' में अपने भूमिका के लिए सिर्फ ₹ 11 बतौर टोकन लिया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। और वे बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नंदिता दास निर्देशित फिल्म 'मंटो ' में अपने किरदार के लिए मात्र 1 रुपए की फीस ली थी ।

मीना कुमारी (Meena Kumari)

मीना कुमारी ने 1972 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पाकीज़ा' मीना कुमारी के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में वो लीड रोल में थी और उन्होंने सिर्फ 1 रुपए की फीस चार्ज की थी।