दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट का अब भी काफी प्रकोप है. सरकार ने लॉकडाउन खोलकर लोगों को राहत तो दे दी है, लेकिन कोविड 19 के केस आने बंद नहीं हुए हैं. भारत में ही इस महामारी से लाखों केस हो गए हैं. वहीं मरने वालों की भी संख्या बढ़ रही है. लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ बॉलीवुड सितारे सड़कों पर निकले दिखाई दिए. कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद थी लेकिन अब उसके लिए भी सरकार ने इजाजत दे दी है. इसी बीच बॉलीवुड सितारों की कई पुरानी फोटो उनसे जुड़े किस्से जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए. सलमान खान ( Salman Khan ) ने कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था कि कैसे एक फैन सोहेल खान को पीटने लगा था और फिल्म वो उसे बचाने पहुंचे.
दरअसल, सलमान खान के घर के पास एक फैन सोहेल खान को गाली देने लगा. सोहेल खान जब उसके पास गए और पूछा कि क्यों वो गाली दे रहा है तो उस समय उस फैन के पास चार लोग और आ गए फिर सोहेल खान को वो लोग पीटने लगे. सोहेल खान को यूं पिटता देख सलमान खान भी वहां आ गए. सलमान खान ने उन लोगों को पीटा, लेकिन उन लोगों ने भी सलमान खान को जमकर मारा. सलमान खान की पीठ पर झंडे से वार किया. सलमान खान ने इस पर बोला, 'जब वो लोग मुझे पीट रहे थे तो मैं किसी हीरो की तरह रिएक्ट नहीं कर रहा था बल्कि चिल्ला पड़ा ओ लग गई.'
सलमान खान, सोहेल खान के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे और इस किस्से के अलावा दोनों ने कुछ और किस्से भी सुनाए. बता दें, सलमान खान लॉकडाउन में पूरे समय पनवेल फॉर्म हाउस पर रहे, इस बीच उनके तीन गाने 'प्यार करोना', 'भाई भाई' और 'तेरे बिना' गाना रिलीज हुआ. बता दें सलमान खान 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई', 'कभी ईद कभी दिवाली', 'गन्स ऑफ नार्थ लाइन' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. फिलहाल खबरें हैं कि सलमान खान प्रभुदेवा की फिल्म 'राधे' पर पूरा फोकस करेंगे.

