सुरेश रैना ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक, रायुडू के साथ क्रीज पर

Featured News

सुरेश रैना ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक, रायुडू के साथ क्रीज पर

 टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने है। वनखेड़े में दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।



08:24 PM, 10-Apr-2021

अश्विन का कोटा पूरा 

रविचंद्रन अश्विन ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा कर लिया है। अश्विन थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन एक सफलता भी हासिल की। अश्विन ने चार ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 81/3, सुरेश रैना (27*), अंबाती रायुडू (10*)

08:15 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई-दिल्ली दोनों के लिए मिला जुला ओवर 

रविचंद्रन अश्विन के इस ओवर में चेन्नई ने 18 रन बटोरे जबकि दिल्ली की टीम को मोईन रूप में बड़ी सफलता मिली। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 66/3, सुरेश रैना (22*), अंबाती रायुडू (0*)  
 

08:14 PM, 10-Apr-2021

मोईन की तूफानी बल्लेबाजी और फिर आउट

मोईन अली ने रविचंद्रन अश्विन के तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। हालांकि इसके अगले ही गेंद पर अश्विन ने उन्हें धवन के हाथों कैच करवा दिया। आउट होने से पहले मोईन ने 24 गेंदों में 36 रन बनाए। 

08:00 PM, 10-Apr-2021

मोईन-रैना की अर्धशतकीय साझेदारी

मोईन अली और सुरेश रैना की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर सीएसके को शुरुआती झटकों से उबारा। 
 

07:54 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई के लिए बढ़िया ओवर 

मोईन अली ने आवेश खान के दूसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाकर कुल 9 रन बटोरे। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 20/2, मोईन अली (9*), सुरेश रैना (4*)

07:49 PM, 10-Apr-2021

ऋतुराज भी आउट 

चेन्नई सुपर किंग्स की बेहद खराब शुरुआत हुई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के दोनों सलामी बल्लेबाज तीसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। क्रिस वोक्स ने अपने दूसरे ही ओवर में ऋतुराज को शिखर धवन के हाथों कैच करवाया। ऋतुराज ने सिर्फ पांच रन बनाए। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 11/2, मोईन अली (0*), सुरेश रैना (4*)

07:44 PM, 10-Apr-2021

फाफ डुप्लेसिस आउट

चेन्नई की टीम को दूसरे ही ओवर में पहला बड़ा झटका लगा है। सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को आवेश खान ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। डुप्लेसिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

07:31 PM, 10-Apr-2021

मैच शुरू

चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड पारी की शुरुआत कर रहे हैं। जबकि दिल्ली की तरफ से क्रिस वोक्स ने गेंदबाजी की कमान संभाली है।

07:19 PM, 10-Apr-2021

दो भाइयों की भिड़ंत 

आज के मुकाबले में दो सगे भाइयों की जोड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। इसमें सैम करन चेन्नई से तो टॉम करन दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं।

07:14 PM, 10-Apr-2021

अमित मिश्रा का दिल्ली के लिए 100वां मैच 

क्रिस वोक्स और टॉम करन दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे हैं जबकि अमित मिश्रा अपना 100वां मुकाबला खेल रहे हैं।  

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 10, 2021

07:12 PM, 10-Apr-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, आवेश खान 

चेन्नई सुपर किंग्स 
फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021

07:00 PM, 10-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021

06:51 PM, 10-Apr-2021

पिच रिपोर्ट:

लाल मिट्टी की पिच पर घास नहीं है यानी स्पिनर को मदद मिल सकती है। 170-180 रन तक बन सकते हैं। बल्लेबाजों के लिए भी मददगार है पिच। स्टेडियम की बाउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं है।

06:48 PM, 10-Apr-2021

वानखेड़े पहुंचे माही

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद भारत में खेलने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुके हैं। चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले माही फिर से खिताब पर कब्जा करना चाहेंगे। 

The wait ends!
Ladies and gentlemen, @msdhoni has arrived at the Wankhede Stadium with his trademark smile.😊. #VIVOIPL #CSKvDC pic.twitter.com/cNNVPpJouz

— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2021

06:45 PM, 10-Apr-2021

नए रंग में पंत

 श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।