Hera Pheri 3 Script Finalized: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल फिर मचाएंगे धमाल, हेरा फेरी 2 के अंत से शुरू होगी पार्ट 3 की कहानी

Featured News

हेरा फेरी सीरीज (Photo Credits: Instagram)

Hera Pheri 3 Script Finalized: अक्षय कुमार, परेश रावल और सनिल शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को आज 21 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि बाबुराव, श्याम और राजू की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएगी. फिरोज ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म के तीसरे पार्ट की स्क्रिप्टिंग फाइनल कर ली गई है. इस फिल्म का तीसरा पार्ट ही नहीं बल्कि आगे के पार्ट्स को भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है.

पिंकविला से किये गए खुलासे में फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, "फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर हमें सावधानी बरतनी होगी. इतना कह सकता हूं कि अब बनेगी तो 2-3 हेरा फेरी साथ में बनेगी. पार्ट 2 और 3 के बीच हो गैप हुआ है उसे हम हर तरह से भरेंगे.

भरेंगे.

इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि 'हेरा फेरी 2' की कहानी का जहां से अंत हुआ था वहीं से इस फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी शुरू होगी. लोगों को पता चलेगा कि 'फिर हेरा फेरी' के अंत के सीन में क्या हुआ था. फिल्म के पहले पार्ट को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था तो वहीं नीरा वोरा ने इसके दूसरे पार्ट का निर्देशन किया था. अब इसके तीसरे पार्ट के लिए डायरेक्टर फाइनल करना बाकी है.