शबाना आजमी ने शेयर की पाकिस्तानी बच्चों की पुरानी तस्वीर,जताया दुख- लोगों ने कहा, फेक न्यूज मत फैलाओ

Featured News

शबाना आजमी ने शेयर की पाकिस्तानी बच्चों की पुरानी तस्वीर,जताया दुख- लोगों ने कहा, फेक न्यूज मत फैलाओ

कमान से निकला तीर और मुंह से निकली बात जैसे वापस नहीं ली जा सकती। उसी तरह आज के समय में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई चीजों को लोग भूलते नहीं हैं। लिहाजा, कोई भी पोस्ट डालने से पहले कम से कम उसकी पड़ताल कर लेनी चाहिए। यूं भी फेक न्यूज का बाज़ार बहुत गर्म है। हाल ही में अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दुख जाहिर है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि वह तस्वीर लगभग एक साल पुरानी है और भारत की नहीं है।
शबाना आजमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Heartbreaking.. जिसके तुरंत बाद ही लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी और बताया कि यह तस्वीर लगभग एक साल पुरानी है। यह तस्वीर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर पाकिस्तान की हालत पर हमलों के लिए इस्तेमाल की हई थी।
जाहिर तौर पर लोग शबाना आजमी से काफी नाराज हैं और उनपर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक साल पुरानी डालकर शबाना आजमी आज क्यों सहानुभूति जता रही हैं। आज जबकि भारत में दिहाड़ी मजदूर इतने संकट से गुजर रहे हैं, ऐसे में ये झूठी तस्वीरें फैलाना कहां तक सही है।

शबाना आजमी ने शेयर की ये तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान हजारों मील पैदल चलकर जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की दर्दनाक तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोग प्रतिक्रिया देते रहते हैं। ऐसे में शबाना आजमी ने इस तस्वीर के साथ प्रतिक्रिया दी, जो कि एक साल पुरानी है।

एक साल, चार महीने, 18 दिन

एक यूजर ने लिखा- मैम आप कुछ ज्यादा ही लेट हो गईं। साथ ही बताया कि यह तस्वीर पाकिस्तान की है

अशांति फैलाने का आरोप

यूजर ने लिखा है, आपने यह तस्वीर ऐसे शेयर की है, जैसे आपने ली हो। क्या आप अशांति फैलाने के लिए पुरानी तस्वीर शेयर कर रही हैं।