Ind vs Pak मुक़ाबले टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, चौंका देगा एक नाम!

Featured News

Ind vs Pak मुक़ाबले टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, चौंका देगा एक नाम!

 भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करने जा रही है. पहला मुकाबला पाकिस्तान से है. यह मैच मेलबर्न के स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप 2 का यह मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हो जाएगा. साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में नाकाम रहने के बाद अबकी बार टीम इंडिया पर खिताब जीतने का बड़ा दबाव है. साथ ही पिछली बार पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में कभी न हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया था. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि इस बार किसी तरह की कमी न रखी जाए.

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. ये पांच काफी अहम हैं और मैच विनर हैं.ये खिलाड़ी हैं- युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह. इन पांचों खिलाड़ियों ने इससे पहले कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला है. ऐसे में टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में इन पांच भारतीयों का डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ हो सकता है. यह सब टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा कि वह किस तरह की प्लेइंग इलेवन उतारता है. हालांकि यह लगभग तय है कि पांच में से तीन खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं.

कौन कब से खेल रहा
युजवेंद्र चहल- अभी भारत के दूसरे सीनियर स्पिनर हैं. 2017 से टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. लेकिन 2021 टी20 वर्ल्ड कप खेलने को नहीं मिला. तत्कालीन टीम मैनेजमेंट ने उनके बजाए वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर जैसे युवा और तेज गेंद फेंकने वालों को चहल पर तरजीह दी थी. लेकिन यह दांव नहीं चला था और भारत को स्पिन डिपार्टमेंट में काफी निराशा मिली थी.

हर्षल पटेल- आईपीएल के जरिए डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट बनकर उभरे. आरसीबी के लिए अंतिम चार ओवर्स में कमाल की बॉलिंग की है. फिर टीम इंडिया में आए और वहां पर भी प्रभावित किया. पिछले कुछ मैच निराशाजनक रहे हैं लेकिन हर्षल में वह काबिलियत है जिसके दम पर टीम इंडिया डेथ ओवर्स में विरोधी टीमों को कम से कम रनों पर रोक सकता है.

अक्षर पटेल- रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर टीम इंडिया में जगह मिली. बाएं हाथ के बॉलर और बल्लेबाज. टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर का ऑप्शन देते हैं. साथ ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने की काबिलियत लॉअर ऑर्डर में भारत को मजबूत बनाती है.

दीपक हुड्डा- दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज. लगातार आईपीएल में अच्छा खेल दिखाया. साथ ही उपयोगी ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं. हालांकि टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर पहले से ही तय है ऐसे में दीपक का खेलना मुश्किल है लेकिन वे एक कमाल के विकल्प हैं.

अर्शदीप सिंह- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जो पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में कमाल दिखाते हैं. अंडर 19 से उभरे, आईपीएल में चमके और अब टीम इंइिया का हिस्सा हैं. डेथ ओवर्स में काफी कंजूसी से बॉलिंग करते हैं. जसप्रीत बुमराह के नहीं होने पर अर्शदीप की जिम्मेदारी और उनसे उम्मीदें दोनों बढ़ गई हैं.