गौरी के रहते प्रियंका चोपड़ा से भी शादी करना चाहते थे शाहरुख, ये 'लव स्टोरी' क्यों रह गई अधूरी?

Featured News

गौरी के रहते प्रियंका चोपड़ा से भी शादी करना चाहते थे शाहरुख, ये 'लव स्टोरी' क्यों रह गई अधूरी?

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को जन्मदिन मनाती हैं। प्रियंका अब भले की निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हों, लेकिन बॉलीवुड में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब सुनने को मिली थीं। उनका नाम किंग खान यानी शाहरुख खान से भी जुड़ा था। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। शाहरुख गौरी के कितने बड़े दीवाने हैं यह भी सब जानते हैं। फिर भी इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था प्रियंका चोपड़ा की वजह से यह जोड़ा अलग होने के कगार पर आ गया था।



एक समय पर शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों ने बॉलीवुड में ही नहीं शाहरुख-गौरी के घर में भी उथल-पुथल मचा दी थी। अफवाहें तो यहां तक आई थीं कि प्रियंका और शाहरुख ने छिप कर शादी कर ली है, लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया। शुरुआत तब हुई थी जब अचानक ही शाहरुख की जिंदगी में प्रियंका की अहमियत बढ़ गई। 



दूसरी हीरोइनों के बदले शाहरुख प्रियंका की पहली पसंद बन गईं लेकिन गौरी ने इसे सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता बताकर बात टाल दी। खास दोस्त सुजैन और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के लाख समझाने पर भी गौरी असलियत नहीं देखना चाहती थीं। फिर एक वक्त आया जब गौरी का भी विश्वास अपने पति पर से हिल गया। गौरी को तब शक होने लगा जब प्रियंका भी उनके घर मन्नत की हर उस पार्टी का हिस्सा होने लगीं जिसमें सिर्फ करीबी ही आते थे।



फिल्म डॉन 2 की बर्लिन में शूटिंग पूरी कर के जब एसआरके घर लौटे तो उन्होंने पार्टी रखी जिसमें प्रियंका भी बुलाई गईं। ताज्जुब की बात थी कि प्रियंका और गौरी ने काफी अच्छा वक्त बिताया और खूब बाते कीं। मेहर और सुजैन ने गौरी को प्रियंका के रवैये से सतर्क रहने की सलाह भी दी लेकिन गौरी ने उन्हें ही चुप करा दिया। धीरे धीरे गौरी भी समझने लगीं कि प्रियंका का आना जाना कुछ वक्त का नहीं बल्कि लंबा चलने वाला सिलसिला है। इस बीच शाहरुख और प्रियंका भी अवार्ड फंक्शन, ब्रांड एंडॉर्समेंट, फिल्म फेस्टिवल में साथ दिखे



शाहरुख प्रियंका पर इतने मेहरबान रहते थे कि जिस पार्टी में उनका नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं भी होता था, वहां भी लिखवा देते थे। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख प्रियंका के बीच जो हुआ वह गौरी शायद ही कभी भूल पाएंगी। खबरों की मानें तो करण और प्रियंका के बीच कुछ कहा सुनी होने के चलते रिश्ते खराब चल रहे थे लेकिन शाहरुख के कहने पर करण को प्रियंका को भी पार्टी में बुलाना पड़ा। प्रियंका के आने पर शाहरुख ने उठ कर उन्हें पार्टी में सबसे मिलवाया जबकि गौरी एक कोने में अलग खड़ी रहीं।



हालात यह बन गए थे कि गौरी ने साफ साफ कह दिया था कि शाहरुख अब प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे लेकिन शाहरुख नहीं माने। प्रियंका के लिए यह नई बात नहीं थी क्योंकि ट्विंकल खन्ना भी अपने पति अक्षय कुमार को ऐसी धमकी दे चुकी थीं जब फिल्म अंदाज के वक्त अक्षय प्रियंका करीब आए थे। अब इन सबको थोड़ा वक्त हो चुका है और गौरी शाहरुख के रिश्ते भी पहले जैसे ही हो गए हैं। तब से लेकर अब तक शाहरुख प्रियंका ने साथ काम नहीं किया है। 

                          👉👉 READ MORE👈👈👈