रूस -यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को एक महीने से अधिक वक्त गुजर चुका है। लेकिन दोनों ही देशों के बीच शांति का रास्ता अब नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं रूस के खिलाफ नाटो देश एक के बाद सख्त कदम उठा रहे हैं। अमेरिका भी रूस को लगातार चेतावनी देते हुए कई पाबदियां लगा रहा है।
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) दो दिवसीय दौरे पर के भारत पहुंचे हैं। बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी विदेश मंत्री का ये पहला इंडिया दौरा है। खास बात ये भी है रूस के विदेश मंत्री लावरोव का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब रूस के दुश्मन माने जाने वाले अमेरिका के सीनियर अधिकारी भी हिंदुस्तान में हैं।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि, ”हम भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति करने के लिए तैयार रहेंगे, जो वो हमसे खरीदना चाहते हैं। रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।” सर्गेई
लावरोव ने कहा कि, ”आपने इसे(रूस-यूक्रेन संकट) युद्ध कहा जो सच नहीं है। यह एक स्पेशल ऑपरेशन है, सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कीव शासन को किसी भी ऐसे निर्माण से वंचित करना है, जो रूस के लिए खतरा है।”
बता दें कि इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इसके अलावा आज ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।
चीन ने एलएसी का उल्लंघन किया तो रूस मदद नहीं करेगा :


