दिशा परमार से जल्द शादी करेंगे राहुल वैद्य, Wedding Date को लेकर खुलासा

Featured News

दिशा परमार से जल्द शादी करेंगे राहुल वैद्य, Wedding Date को लेकर खुलासा

 इंतजार है और अब राहुल की बातों से लग रहा है कि फैंस का इंतजार खत्‍म होने वाला है।



राहुल वैद्य ने ईटाइम्स से चैट करते हुए अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए। उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से उन्‍होंने द‍िशा के साथ अपनी शादी के प्‍लान को कई बाद आगे बढ़ाया है। दरअसल, वह चाहते हैं कि शादी में सभी प्रियजन शामिल हों लेकिन कोरोना नियमों की वजह से सिर्फ 25 मेहमानों को बुला सकते हैं। ऐसे में उन्‍होंने शादी का प्‍लान अभी आगे बढ़ाया है।

शो से लौटने के बाद शादी का ऐलान

राहुल वैद्य इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में बिजी हैं और बहुत जल्द उनकी शूटिंग पूरी होने वाली है। शूटिंग खत्‍म कर वह लौटने वाले हैं। राहुल वैद्य ने आगे कहा, "हम जल्द ही नई तारीख की ऐलान करने की उम्मीद करते हैं।" आपको बता दें, राहुल वैद्य बिग बॉस 14 से घर घर खूब पॉपुलर हुए। इस शो के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। बिग बॉस के दौरान ही राहुल वैद्य और दिशा परमार की लव स्टोरी चर्चा में आई थी। शो में उन्होंने दिशा को प्रपोज किया। दिशा ने बिग बॉस के घर आकर उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया था