उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक साइकिल स्टोर मालिक के राष्ट्रीय ध्वज से साइकिल साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा हो गया। काफी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली पहुँच पुलिस से शिकायत की।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ट्विटर पर जाकर इस TWEET को RETWEET करे और ACCOUNT को FOLLOW करे , ताकी ये देशद्रोही पकड़ा जा सके
आरोपित का नाम रफीक बताया जा रहा है। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 16 निवासी रफीक की मंगलपड़ाव स्थित बाजार में ‘रफीक साइकिल वर्क्स’ नाम की दुकान है। रफीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रफीक तिरंगा से साइकिल साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ नज़र आता है कि यह शख्स पहले साइकिल साफ करता है और फिर ध्वज उसके हाथ से गिर जाता है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे तिरंगे का अपमान करार दिया।हल्द्वानी उत्तराखंड का ये रफीक जिस देश मे रहता है उसी देश के झंडे से साईकिल पोछता है
— देश भक्त (@Desh_BHakt1991) April 9, 2022
इस Tweet को इतना RETWEET करो की उत्तराखंड सरकार इस देश द्रोही की खबर ले और इसकी सही जगह जेल पहुंचाये
जय श्री राम #Bjp #YogiAdityanath pic.twitter.com/92yFUwyLrE
कुछ ही देर में वीडियो शहर भर में फैल गया। विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड निवासी कनिष्क ढींगरा ने जब वीडियो देखा तो वह कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुँचे और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस की जाँच में सामने आया कि तिरंगे का अपमान का मामला सही था। इसके बाद कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने वीडियो के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में पुलिस ने रफीक पर राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

