महाकाल मंदिर मे हंगामा, इन भाजपा के नेताओ की वजह से हंगामा भस्म आरती मे भी हुआ विलम्ब, जाने पूरा मामला

Featured News

महाकाल मंदिर मे हंगामा, इन भाजपा के नेताओ की वजह से हंगामा भस्म आरती मे भी हुआ विलम्ब, जाने पूरा मामला

 विश्वविख्यात ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद हुआ। बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, बेटे इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।



जानकारी के अनुसार सुबह महाकाल की परंपरागत भस्म आरती की जाती है। इसके बाद ही पट खोले जाते हैं। कोरोना काल में भस्म आरती में आमजन सहित वीआईपी का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह कैलाश विजयवर्गीय सहित तीनों नेता भस्म आरती से पहले ही महाकाल दर्शन करने पहुंच गए। इस पर पुजारियों ने उन्हें रोक दिया।

kailesh_1.jpg

हंगामे के बाद तीनों नेता मंदिर से निकल गए। विधायक रमेश मेंदोला ने मुंह पर कपड़ा ढंक लिया जिनकी तस्वीरें भी वायरल हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में हुए हंगामे के कारण शुक्रवार को महाकाल की भस्म आरती में विलंब हो गया। भस्म आरती करीब आधा घंटा विलंब से प्रारंभ हो सकी। मंदिर में हुए हंगामे और भस्म आरती में विलंब के संबंध में अभी मंदिर प्रशासन मौन बना हुआ है।


शुक्रवार को नागपंचमी होने से मंदिर में भक्तों की भीड़ भी है। सालभर में केवल एक बार खुलनेवाले नाग चंद्रेश्वर मंदिर के पट भी आज खुले हैं. हालांकि कोरोना के कारण दर्शन प्रतिबंधित हैं पर कई भक्त इस आस में भी आ गए हैं कि शायद प्रशासन ऐन वक्त पर नाग चंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन की इजाजत दे। यह मंदिर महाकाल मंदिर (Mahakal) के शिखर पर ही स्थित है।