बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को ये खास सरप्राइज देने वाली है नेहा कक्कड़, पोस्ट कर किया खुलासा

Featured News

बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को ये खास सरप्राइज देने वाली है नेहा कक्कड़, पोस्ट कर किया खुलासा

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ बेहतरीन संगीतकारों में से एक है। नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नही है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। नेहा के द्वारा गाए गाने चार्टबस्टर पर ट्रेंड करते रहते है। नेहा कक्कड़ की आवाज का हर कोई दीवाना है। नेहा कक्कड़ के गाने बैक टू बैक आते हैं और हिट भी होते हैं।

लेकिन सफलता के इस मुकाम पर पहुंचना नेहा के लिए इतना आसान नहीं रहा। ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि नेहा बचपन में जागरण में भजन गाया करती थीं। नेहा कक्कड़ ने अपने जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइड देने की घोषणा की है। वही अब नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर नेहा कक्कड़ के बचपन की है, जिसमें वो किसी कार्यक्रम में गाते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा 5 जून को कक्कड़ की कहानी का चैप्टर 2 रिलीज होगा, मेरे जन्मदिन से एक दिन पहले ये रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस तस्वीर में ये साफ पता नहीं चल पा रहा कि नेहा जागरण में गा रही हैं या किसी दूसरे फंक्शन में। 6 जून को नेहा का जन्मदिन होता है। नेहा कक्कड़ ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी, वो जगरातों में भजन गाती थीं। वही बाद में नेहा इंडियन आइडल में दिखीं। हालांकि वो शो तो नहीं जीत सकीं लेकिन इंडियन आइडल की टॉप 10 कंटेस्टेंट की लिस्ट में जरूर शामिल रहीं।

बस यहीं से नेहा के करियर को नई दिशा मिली। उन्होंने बीते सालों में रोमांटिक सॉन्ग से लेकर पार्टी एंथम, हर तरह के गाने गाए हैं। नेहा की आवाज आज हर दूसरे बॉलीवुड गाने में सुनने को मिलती है। कभी इंडियन आइडल का हिस्सा रहीं नेहा कक्कड़ आज इस पॉपुलर शो को जज करती हैं। नेहा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के बचपन के वीडियो भी वायरल हैं, जब नेहा जागरण में गाया करती थीं। उनके जागरण में गाने की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। नेहा कक्कड़ आखिरी बार पिछले साल टेलीकास्ट हुए रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 को जज करती हुई नजर आई थी। नेहा के अलावा इस शो को हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने भी जज किया था। वही शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर भी नेहा कक्कड़ इस शो में सुर्खियों में रही थी। इस शो ने काफी सुर्खियां बटौरी थी। इस शो के विनर सनी हिंदुस्तानी बने थे।5