इग्नू में 21 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और 1 सिक्यूरिटी ऑफिसर समेत कुल 22 पदों पर नियुक्तियां निकली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 01 दिसंबर से शुरू हो रही है.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल 01 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इग्नू में 21 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और 1 सिक्यूरिटी ऑफिसर समेत कुल 22 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
01 दिसंबर से आवेदन शुरू
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्यूरिटी ऑफिसर भर्ती के लिए 16 नवंबर 2020 को नोटिस जारी किया गया था. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे टाल दिया गया था. जिसके बाद फिर 28 नवंबर को इग्नू की ओर से नए नोटिस के जरिये भर्तियां निकाली गईं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी.

योग्यता
असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थियों की उम्र 15 नवंबर 2020 को 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, वहीं सिक्यूरिटी ऑफिसर पदों के लिए अभ्यर्थी को 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास 5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए.