यादें: बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पापा संग Unseen तस्वीरें, ऋषि की गोद में दिखे रणबीर

Featured News

यादें: बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पापा संग Unseen तस्वीरें, ऋषि की गोद में दिखे रणबीर




मुंबई: दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद  पूरा परिवार उनकी यादों में ढूबा हुआ है। बेटी रिद्धिमा कपूर और वाइफ नीतू कपूर को ऋषि की याद सताती रहती है। दोनों ऋषि कपूर के जाने के बाद से ही लगातर उनकी  याद में थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर कर उन्हें याद करती रहती है। हाल ही में रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में ऋषि कपूर, नीतू, रणबीर के साथ रिद्धिमा का बचपन देखने मिल रहा है।
PunjabKesari
पहली तस्वीर में रिद्धिमा मम्मी पापा के बीच में बैठे पोज कर रही हैं। वहीं रणबीर पिता की गोद में बैठे हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में नीतू की मां राजी सिंह भी नजर आ रही हैं।
PunjabKesari
रिद्धिमा की इंस्टा स्टोरी में  शेयर की हुई ये क्यूट सी फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इससे पहले भी रिद्धिमा कई और पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपने पापा को याद में भावुक हो चुकी हैं।
PunjabKesari

रिद्धिमा पिता के बेहद करीब थीं। ऋषि के निधन के दिन रिद्धिमा ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो हर रोज अपने पिता से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात किया करती थीं।
PunjabKesari
लेकिन वो आखिरी बार अपने पिता को नहीं देख पाई। उन्होंने लिखा- काश मैं आखिरी बार आपको अलविदा कह पाती। 
PunjabKesari
बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद ऋषि की अचनाक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें  29 अप्रैल को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को सुबह 8 बज के 45 मिनट पर उनका निधन हो गया। ऋषि के यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड में दुख की लहर दौड़ पड़ी थी।