Lockdown 2.0 की उडी धज्जिया: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी हज़ारो की भीड़

Featured News

Lockdown 2.0 की उडी धज्जिया: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर उमड़ी हज़ारो की भीड़

अचानक मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर इतने लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्हे सँभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। यह घटना ऐसी साबित हुई जिससे हम इसे कह सकते है की इसने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी! अचानक इतनी भीड़ आने से मुंबई का प्रशासन भी सकते में है! यहाँ हजारों की संख्या में लोग इकठे हुए।


बताया जा रहा है की यह लोग मुंबई के मजदूर लोगो में से एक है और व्हाट्सप्प पर फेक मैसेज के चलते यह वह इक्कठे हुए जिसमे लिखा था की 14 अप्रैल से सभी पैसेंजर ट्रैन चला दी गयी है! इसी लिए हज़ारो लोगो की भीड़ स्टेशन पर उमड़ी! फिर इस भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। PM Modi द्वारा आज लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ा दिया गया था, लेकिन फेक मैसेज के चलते बड़ी संख्या में मजदूर बांद्रा स्टेशन पहुंचे क्युकी इनका कहना था की ये सभी अपने घर वापस जाना चाहते थे।
इन सभी गरीब लोगो का कहना था कि उनके पास अब खाने के पैसे ख़तम हो चुके है और सरकार की तरफ से भी उनकी कुछ खास मदद नहीं हो प् रही! इन लोगो के पास अब काम और रोजगार की भी बहुत ज़्यादा कमी हो गयी है इसलिए इन्हे घर जाना है। मजदूर काफी समय से यह चाह रहे थे कि इन्हे घर वापस भेजने का इंतजाम किया जाए।  फेक मैसेज के चलते इन्हे लगा की सरकार ने आज इन्हे घर भेजने का इंतज़ाम कर दिया है।
दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे जो महाराष्ट्र सरकार के मंत्री है उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा की सरकार ने मजदूरों को उनके घर वापस भेजने का इंतजाम नहीं किया। यदि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच आपसी बात चीत हो जाये तो इसकी मदद से सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेजे जाने का इंतज़ाम किया जा सकता है। बांद्रा में जो भीड़ इकट्ठा हुई थी, वह पुलिस ने फिलहाल खत्म करादी है।