लॉकडाउन में जीएफ दिशा पटानी संग रह रहे हैं टाइगर श्रॉफ़? बहन कृष्णा ने किया ऐसा खुलासा

Featured News

लॉकडाउन में जीएफ दिशा पटानी संग रह रहे हैं टाइगर श्रॉफ़? बहन कृष्णा ने किया ऐसा खुलासा






बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) और एक्ट्रेस दिशा पाटनी(Disha Patani ) की जोड़ी आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है। यह दोनों भी बॉलीवुड के बेहद चर्चित कपल्स में से एक हैं। कई बार  दोनों की एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी सामने आती रहती हैं।  पर आजतक ना तो टाइगर और ना ही दिशा ने अपने रिलेशनशिप पर कोई कमेंट किया है। खबरें सामने आ रही थी कि, लॉकडाउन(Lockdown) का समय दिशा और टाइगर एक साथ गुजार रहे हैं। पर एक इंटरव्यू में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है



टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बताया कि, ‘इन बातों में दम नहीं है कि, दिशा हमारे फॅमिली के साथ हमारे घर पर रह रही हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है।  दिशा हमारे घर के पास रहती हैं, इसलिए हम लोग कई बार साथ में शॉपिंग करने चले जाते हैं।  आगे जब कृष्णा से दिशा और टाइगर की जोड़ी को लेकर सवाल पूछा गया तो, कृष्णा ने बताया कि, ‘टाइगर अकेले रहना पसंद करते हैं, उनका स्वभाव मिलनसार नहीं हैं।
कृष्ण ने आगे कहा कि, ‘अगर दिशा सही में कृष्णा की दोस्त है तो, दिशान वाकई में कूल हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मैंने ये चीज नोटिस की है कि अगर मेरा भाई किसी लड़की के साथ समय बिताता है तो मतलब वो लड़की वाकई में कूल है।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था।  इस वीडियो में कृष्णा और दिशा घर में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।  जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि, ‘लॉकडाउन का समय टाइगर और दिशा साथ में गुजार रहे हैं।पर अब बहन कृष्णा ने इन सभी बातों को अफवाह करार देकर फुल स्टॉप लगा दिया।