जीनत अमान के हीरो रहे हैं 'रामायण के मेघनाद', लड़कियां रहती थी खूब फिदा , गंभीर बीमारी से हुई मौत

Featured News

जीनत अमान के हीरो रहे हैं 'रामायण के मेघनाद', लड़कियां रहती थी खूब फिदा , गंभीर बीमारी से हुई मौत

दूरदर्शन रामायण के हर कलाकार इन दिनों खबरों का हिस्सा बना हुए हैं। इस बीच उस स्टार की भी झलक दिखाई दी जो कि 70 से 80 के दशक का सुपरस्टार बनते हुए रह गया। हम बात कर रहे हैं रामायण के मेघनाद यानी कि विजय अरोड़ा की।


रामायण में उन्होंने परम प्रतापी मेघनाद की भूमिका को यादगार बना दिया। लेकिन एक ऐसा भी दौर था, जब लड़कियां उन पर फिदा रहा करती थीं। जीनत अमान के साथ आज तक उनकी जोड़ी को याद किया जाता है


हालांकि स्टारडम के मामले में वह थोड़ा पीछे हो गए। 13 साल पहले उनकी मौत गंभीर बीमारी की वजह से हो गई। चलिए आपको उनकी पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं...
जीनत अमान के साथ यादों की बारात 1971 में विजय अरोड़ा ने फिल्मों में कदम रख लिया था। उस जमाने में वह स्टार कलाकार की फेहरिस्त में शामिल थे। अगर आपको याद हो तो जीनत अमान के साथ यादों की बारात में वह रोमांस कर चुके हैं।


110 फिल्में और 500 से अधिक टीवी शोज इतना ही नहीं उन्होंने जीनत अमान, आशा पारेख, शबाना आजमी और मौसमी चटर्जी के साथ कई हिट एक्टेसेस के साथ काम किया है। अपने करियर में वह 110 फिल्में और 500 से अधिक टीवी शोज कर चुके हैं।


विजय अरोड़ा को नहीं मिली बड़ी पहचान हालांकि इतना सारा काम करने के बाद भी उन्हें वो पहचान नहीं मिला जो बाकी के स्टार्स को मिला करता था। इसके बाद वह कैंसर की बीमारी का शिकार हो गए।


2007 में पेट का कैंसर रिपोर्ट अनुसार साल 2007 में पेट के कैंसर के कारण उन्होंने दुनिया से अलविदा ले लिया। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब हो गई थी। वह डिप्रेशन में आ गई


राजेश खन्ना से विजय अरोड़ा की तुलना बताया जाता है कि विजय अरोड़ा की तुलना उस दौरान राजेश खन्ना के साथ की जाती थी। खास कर यादों की बारात में जीनत अमान के साथ रोमांस करते वह छा गए थे। लेकिन बाद में वह हिट ना होने की वजह से खो गए।