T20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

Featured News

T20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

 टी20 विश्व कप 2022 एक अलग चरण पर पहुंच चुका हैं। ग्रुप-1 की दोनो सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकीं हैं। वहीं ग्रुप-2  में से भारत और पाकिस्तान फाइनल के लिए अपनी दावदारी पेश करने वाली है। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रन से मात दी है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं।



मौजूदा टी20 क्रिकेट में स्काई इस साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ कर पहले नंबर पर आ गए हैं। आईए जानते हैं इस लेख के जरिए कि उन्होंने इस साल बल्ले से कितने रन बनाए है-

सूर्या ने बनाए साल 2022 में सबसे ज्यादा रन

Suryakumar Yadav Create History became the first Indian to score 1000 runs in a calendar year in T20I cricket Sachin Tendulkar Sunil Gavaskar - IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस साल टी20 विश्व कप में जमकर चमके हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से संकटमोचन बनकर भारतीय टीम को हर बार मुसीबतों से बचाया हैं। उन्होंने इस साल अपनी करियर की कई यादगार पारिया खेली हैं। जिसमें से एक जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 61 रनों की पारी भी शामिल हैं। सूर्या अपनी अर्धशतकीय पारी के बदौलत साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस साल 183.4 के स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं।

टी20 में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो की लिस्ट

Suryakumar yadav T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की तबाही जारी, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुश्किल वक्त में जड़े 25 बॉल में 61 रन, बना डाले 'महारिकॉर्ड' - Suryakumar yadav in ...

  1. सुर्यकुमार यादव ने 183.4 के स्ट्राइक रेट से बनाए 1002 रन।
  2. मोहम्मद रिजावन ने 122.9 के स्ट्राइक रेट से बनाए 924 रन।
  3. विराट कोहली ने 139.0 के स्ट्राइक रेट से बनाए 731 रन।
  4. पथूम निसंका ने 113.0 के स्ट्राइक रेट से बनाए 713 रन।
  5. सिकंदरा रजा ने 151.4 के स्ट्राइक रेट से बनाए 701 रन।