दोनों टीमों के लिए अलावा भारत का इस टूर्नामेंट के आगे का सफर भी इस मैच से तय होगा. अगर न्यूजीलैंड आज जीत जाता है तो अफगानिस्तान के साथ साथ भारत का सफर भी टूर्नामेंट में थम जाएगा और नामीबिया के खिलााफ मुकाबला महज एक औपचारिकता रह जाएगी. वहीं अगर आज अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करके कीवी टीम को मात दे देती है तो भारत के सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. क्योंकि रन रेट के मामले में भारत सबसे ऊपर है और उसका अगला मुकाबला नामीबिया से है. ऐसे में उसका सफर आसान हो जाएगा.
न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को नामीबिया को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है. जिमी नीशम और ग्लेन फिलिप्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए टीम को अच्छा स्कोर दिया. न्यूजीलैंड के पास दमदार गेंदबाजी आक्रमण है जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब साबित होगा. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने स्पिनरों के दम पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके बल्लेबाजों का सामना हालांकि अब ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और स्पिनर ईश सोढ़ी व मिशेल सेंटनर से होगा जो शानदार फॉर्म में हैं.
अफगानिस्तान के बल्लेबाज अगर अच्छा स्कोर बना सके तो राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाज कमाल कर सकते हैं. मुजीबुर रहमान की चोट से गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है लेकिन स्पिन के खिलाफ कीवी गेंदबाजों की कमजोरी का वे फायदा उठा सकते हैं. बल्लेबाजी में न्यूजीलैंउ को मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिचेल से अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी जिसके बाद कप्तान केन विलियमसन उतरेंगे.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवॉन कॉ़नवे, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और ट्रेंट बोल्ट.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद शहजाद, हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नईब, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, नवीन-उल-हक और हामिद हसन.
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में New Zealand vs Afghanistan के बीच मैच किस समय शुरू होंगे?
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबला दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप में New Zealand vs Afghanistan के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबला अबु धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में New Zealand vs Afghanistan के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में New Zealand vs Afghanistan के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
