सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और मशहूर पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती गुस्साए हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

Featured News

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और मशहूर पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती गुस्साए हनी सिंह बोले- छोड़ूंगा नहीं

 पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आए दिन बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। कुछ महीने पहले सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब खबर है कि एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें सिंगर अल्फाज (Alfaaz) पर कुछ लोगों मे हमला किया। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गय। रैपर हनी सिंह (Honey Singh)ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्फाज की फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पता के बैड पर गंभीर हालात में लेटे नजर आ रहे है। बता दें कि फिलहाल अल्फाज का इलाज चल करहा है



गुस्से में हनी सिंह ने दी धमकी
सिंगर अल्फाज पर हुए हमले से रैपर हनी सिंह काफी नाराज है। उन्होंने अल्फाज की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है।उन्होंने फोटो शेयर कर अपनी पोस्ट में लिखा- जिसने भी यह किया है मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। हनी सिंह की पोस्ट से लग रहा है कि वे अपने दोस्त पर हुए हमले से काफी गुस्से में है। बता दें कि अल्फाज के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रविवार को उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात जब अल्फाज अपने दोस्तों के साथ खाना खाने एक ढाबे पर गए थे। तब वहां एक ग्राहक और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी। जब उस ग्राहक ने वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो अल्फाज ने उसे पकड़ लिया तो गुस्से में उन लोगों ने सिंगर पर हमला बोल दिया। 


- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमला करने वाले शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है। मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। अल्फाज की टीम की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि पुलिस ने विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


- आपको बता दें कि अल्फाज का असली नाम अनमजोत सि्ंह पंवार है। चंडीगढ़ में जन्मे अल्फाज जानेमाने पंजाबी सिंगर है। सिंगर के साथ वे एक्टर और मॉडल भी है। उन्होंने बॉलीवुड में बर्थडे बैश गाना भी गाया है। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।