भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का MMS हुआ लीक, अक्षरा सिंह ने रोते हुए सोशल मीडिया पर बयांन की दर्द

Featured News

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का MMS हुआ लीक, अक्षरा सिंह ने रोते हुए सोशल मीडिया पर बयांन की दर्द

 


भोजपुरी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' (Bigg Boss) की पूर्व कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक वायरल सेक्स वीडियो के कारण चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है, वह अक्षरा सिंह ही हैं। हालांकि, इसे लेकर खुद अक्षरा का अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच उनका एक अन्य वीडियो तेजी से मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भड़क भी रही हैं। नीचे स्लाइड्स में देखिए आखिर क्या है अक्षरा के रोने की वजह और क्या है इस वीडियो की सच्चाई...

यह वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, जो हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया गया है।  वीडियो में अक्षरा अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं और वे कह रही हैं, "तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पे भी जाऊं, जहां भी काम करूं। आप नहीं रोक सकते। अपना काम करिए। अगर आपका बहुत बड़ा नाम है। तो आप अपना नाम करिए, काम करके। दर्शकों को नकली नाटक दिखाते हैं। चेहरे पर मुखौटा लगाकर घूमते हैं आप लोग। रियल बनिए, फेक मत बनिए।"

अक्षरा आगे कह रही हैं, "सिर्फ हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में ही यह सब छीछालेदर क्यों होता है? पंजाबी, बॉलीवुड और साउथ समेत कई इंडस्ट्री हैं। वहां कोई भी इतना छीछालेदर नहीं करता है, इतना घटियापन नहीं करता है कि एक-दूसरे के पीछे पड़े रहो। इसे ब्लॉक कर दो, उसे रिपोर्ट कर दो। उसका गाना आगे नहीं जाना चाहिए। वह कलाकार आगे नहीं जाना चाहिए। यह सब क्या है?"

अक्षरा के इस वीडियो को हाल ही में वायरल हुए सेक्स वीडियो से कनेक्ट कर देखा जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि वीडियो उस वक्त का है, जब दो साल पहले अक्षरा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी थी। इसका ताजा वायरल वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है।

बात अक्षरा सिंह की करें तो वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'सौगंध गंगा मैया की', 'सत्या', 'तबादला' और 'मां तुझे सलाम' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।


वे इसी साल 'बिग बॉस' के OTT वर्जन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। उन्होंने टीवी पर 'काला टीका', 'सर्विस वाली बहू' और 'पोरुस' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।