कई फिल्मो में साथ काम कर चुके बॉलीवुड स्टार सन्नी देवल और प्रियंका चोपड़ा का बेटा आया सामने , खुद को बताया सन्नी और प्रियंका की औलाद, सालो बाद इस हाल में मिला

Featured News

कई फिल्मो में साथ काम कर चुके बॉलीवुड स्टार सन्नी देवल और प्रियंका चोपड़ा का बेटा आया सामने , खुद को बताया सन्नी और प्रियंका की औलाद, सालो बाद इस हाल में मिला

 


आजकल ऐसे कई मामले देखने को मिल जाते हैं। जहां लोग चर्चा में आने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स के नाम का गलत इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल को अपना माता-पिता बताया है। हद तो तब हो गई जब शख्स ने अपनी उत्तर पुस्तिका में भी माता-पिता का नाम यही लिखा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बात का खुलासा भी इस उत्तर पुस्तिका के सामने आने के बाद ही हुआ।

आंसर शीट में साफतौर पर देखा जा सकता है कि छात्र ने अपनी मां का नाम प्रियंका चोपड़ा जबकि पिता का नाम सनी देओल बताया है। ये मामला बिहार के बेतिया का बताया जा रहा है, जहां के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के छात्र ने ये हरकत की है। हालांकि, अभी तक उस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है, जो ये दावा कर रहा है। आंसर शीट में माता-पिता के नाम की जगह बॉलीवुड सेलेब्स का नाम हैरान करने वाला है ही। इसके साथ ही छात्र ने शीट में जो आंसर लिखे है कि वो देखकर किसी के लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है। इस उत्तर पुस्तिका को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद जो कोई भी इसे देख रहा है, शेयर कर दे रहा है। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूज़र्स इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह किसी आम इंसान ने सेलेब्स का नाम इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे लोग निकलकर सामने आए हैं, जिन्होंने या तो बॉलीवुड सेलेब्स को अपना रिश्तेदार बताया है या फिर खून का रिश्ता जोड़ते हुए अपना माता-पिता बता दिया 



आपको बताते चलें कि इससे पहले एक मामला देखने को मिला था जहां एक शख्स ने विश्व सुंदरी ऐश्वर्या को अपनी मां बताया था। उसका कहना था कि एक्ट्रेस उसे जन्म देने के बाद उसे और उसके पिता को छोड़कर चली गई थी। उस दौरान इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, जांच करने पर पता चला कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। बल्कि दावा करने वाला शख्स किसी बीमारी का शिकार था। जिसके चलते वो ऐश्वर्या को अपनी मां मान रहा था। हालांकि, शख्स तो बीमार था। ऐसे में वो ये दावा कर रहा था। लेकिन कई मौकों पर ये देखने को मिलता है कि लोग जान-बूझकर सेलेब्स का नाम उछालते हैं।