अनिल कपूर के घर गूँजी किलकारि सोनम कपूर ने दिया बच्चे को जन्म, सोनम के बच्चे की फोटो हो गई वायरल

Featured News

अनिल कपूर के घर गूँजी किलकारि सोनम कपूर ने दिया बच्चे को जन्म, सोनम के बच्चे की फोटो हो गई वायरल

 


बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई है। जी हां..सोनम कपूर ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम शेयर किया गया। बता दें सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, “20 अगस्त, 2022 को एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है और मैं बहुत खुश हूं और इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने पोस्ट के लिए सभी डॉक्टर्स और नर्सेज को थैंक्स कहा।

” जैसे ही फैंस को यह खबर मालूम हुई तो हर तरफ खुशी का माहौल हो गया और लगातार सोनम को मां बनने पर बधाइयां मिल रही है।

ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे अनिल कपूर
इतना ही नहीं बल्कि सोनम के पिता और बेटे के नाना अनिल कपूर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि ‘खुशी में सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स’. इस नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी, बेटे हर्षबर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा।

anil kapoor

इस दौरान सोनम के मां बनने पर करीना कपूर खान ने सोनम और आनंद की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें माता पिता बनने पर बधाई दी। इसके अलावा फराह खान ने भी इस कपल को बधाई दी तो वही नीतू कपूर ने भी सोनम और आनंद आहूजा को बधाई दी।

लंदन में हुई थी सोनम की गोदभराई

nupur
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही सोनम की गोद भराई लंदन में हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी। सोनम काफी लंबे समय से अपने पति के साथ लंदन में ही थी लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह अब अपने माता पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर ही रहेगी। बता दे सोनम कपूर ने साल 2018 में मशहूर बिजनेसमैन और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचाई थी, शादी के बाद अपने पति के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थी।

taapsee pannu

बता दे सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रांझना’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘खूबसूरत’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘आयशा’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘बेवकूफियां’, ‘डोली की डोली’, ‘थैंक्यू’, ‘आई हेट लव स्टोरी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।