
- कोविड कंट्रोल का योगी मॉडल
- 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
- दूसरे नंबर का प्रदेश सिर्फ 3.5 करोड़ टेस्ट ही कर पाय
पवन सेंगर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने कोरोना टेस्टिंग में नया रिकॉर्ड कायम किया है. प्रदेश में अब तक पांच करोड़ टेस्ट हो चुके हैं. इसके साथ ही एक दिन में 3.32 लाख टेस्ट करने वाला यह पहला राज्य बन गया है. दूसरे नंबर का प्रदेश सिर्फ 3.5 करोड़ टेस्ट ही कर पाया है.
ट्रिपल टी यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट का नारा कारगर
यूपी लगातार कोरोना से जंग लड़ रहा है. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल टी यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट का नारा दिया. अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन सिस्टम और गांवों में निगरानी समितियों के द्वारा किये गए माइक्रो मैनेजमेंट एवं ट्रीटमेंट से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों के पीछे यही मॉडल है. पिछले 24 घंटे की कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत रही.
कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में काफी हद तक काफी पाया जा चुका है, वहीं मंगलवार को 3.32 लाख टेस्ट के साथ यूपी 5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया. यूपी में कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी तक पहुंच गया है.
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ 1500 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं जबकि 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38000 केस आए थे. पहले कहा जा रहा था कि प्रदेश में 30 लाख सक्रिय केस होंगे, लेकिन 30000 से भी कम एक्टिव केस हो गए हैं. यानी की राज्य में इस समय एक्टिव केसों के संख्या 30 हजार से भी कम है.
