मुंबई के ठाणे ज़िले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. उल्हासनगर जिले में एक रिहायशी इमारत की स्लैब गिरने (Ulhasnagar slab collapse) से 7 लोगों की मौत हो गई.
ये हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ. 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा. हादसे के वक्त पांचवीं मंजिल पर कई लोग मौजूद थे. राहत की बात ये रही कि दूसरे किसी और मंजिल पर लोग नहीं थे. अब तक 7 शवों को मलवे निकाला जा चुका है. इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है

