परेश रावल बर्थडे: अभिनेता नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे परेश रावल, जाने जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

Featured News

परेश रावल बर्थडे: अभिनेता नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे परेश रावल, जाने जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. वह चार दशक से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. हालांकि वह पहले इंजीनियर बनना चाहते थे. परेश रावल सिविल इंजीनियर के रूप में नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनके अभिनय को देखकर उनसे कहा कि उन्हें अभिनेता के रूप में सफलता मिल सकती है.


Paresh Rawal

इसके बाद परेश रावल ने फिल्म होली से अपने अपने करियर की शुरुआत की, जो आमिर खान की डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद परेश रावल ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. लेकिन उनको फिल्म नाम से पहचान मिली. इस फिल्म में परेश रावल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी.

Paresh Rawal
परेश रावल ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं. वह जितनी अच्छे से विलेन की भूमिका निभाते हैं उतनी ही बेहतरीन उनकी कॉमेडी है. फिल्म हेरा फेरी के लिए तो परेश रावल को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. परेश रावल को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया.

Paresh Rawal

परेश रावल ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अहमदाबाद से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था और वह सांसद भी बने. हालांकि 2019 में उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली. लेकिन आज भी वह बीजेपी के समर्थक हैं.