बिग बॉस 11 की प्रतियोगी अर्शी खान की ये तस्वीरें दीवाना बना देंगी आपको

Featured News

बिग बॉस 11 की प्रतियोगी अर्शी खान की ये तस्वीरें दीवाना बना देंगी आपको

 टीवी शो बिग बॉस किसी न किसी वजा से चर्चा में बना ही रहता है| ज़्यादातर इसका कारण इसके प्रतियोगी ही रहते हैं| इस शो के प्रतियोगी यहीं नहीं बल्कि असल ज़िन्दगी में भी किसी न किसी विवाद का करण रह चुके हैं| आज हम  इसी शो के एक प्रतियोगी अर्शी खान के बारे में बात करेंगे| 

अर्शी खान

अर्शी खान एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं| इन्होने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की पर जल्द ही इन्हें मॉडलिंग के ऑफर भी आने लगे| इन्होने साल 2014 में मिस ग्लोरी अर्थ ब्यूटी अवार्ड भी जीता| इसके अलावा ये और भी बहुत से ब्यूटी कांटेस्ट के फाइनल में पहुंची|

अर्शी खान तब विवादों में घिरी जब इन्होने ये ब्यान दिया कि ये पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर शहीद अफरीदी से रिलेशनशिप में रह चुकी हैं| इन्होने ये भी ब्यान दिया कि ये प्रेगनेंट हैं और बच्चे के पिता शहीद अफरीदी हैं| बाद में बिग बॉस के सेट पर इन्होने इस बात से इन्कार किया कि ये प्रेगनेंट हैं|

इसके बाद अर्शी ने बहुत से विवादित ब्यान भी दिए जिसमें से एक राधे माँ से भी जुड़ा| इसके बाद इनके खिलाफ फ़तवा भी जारी किया गया|अर्शी को प्रसिद्धि तब प्राप्त हुई जब इन्हें भारत के प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री मिली|

चाहे बिग बॉस के घर से बहार हो या अन्दर दोनों जगह अर्शी ने खूब सुर्खियाँ बटोरी|अर्शी का झगडा सबसे ज्यादा हिना खान से ही हुआ| इस दौरान उनके खिलाफ वार्रेंट भी जारी हुआ| पर अर्शी हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर हो गई|

हाल ही में ये भी खबर आ रही है कि अर्शी जल्द ही एक बॉलीवुड मूवी में डेब्यू करने वाली हैं| जो भी कहा जाए बिग बॉस में काम करने के बाद अर्शी खान की किस्मत खुल गई है| सिर्फ अर्शी ही नहीं बल्कि सपना चौधरी भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं| अब देखना ये है कि अर्शी बॉलीवुड में अपना सिक्का चला पाती हैं या नहीं|