सुशांत के जाने के बाद सदमे में हैं उनकी बहनें ! चार बहनों में अकेले भाई थे सुशांत

Featured News

सुशांत के जाने के बाद सदमे में हैं उनकी बहनें ! चार बहनों में अकेले भाई थे सुशांत



नम्रता शर्मा - सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के जाने से पूरे देश में शोक का माहौल है़। उनके घर में भी मातम पसरा हुआ है। परिवार वाले अब तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। सुशांत अपने पीछे तीन बहने और पिता को छोड़ गए हैं। सुशांत की बहन श्वेता ने भाई के निधन के सदमे में अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल डिलीट कर दिए हैं। चार बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे और काफी मन्नतों से हुए थे। सुशांत ही एक बहन की मौत पहले ही हो गई थी। उसके बाद सुशांत की मां भी उनको छोड़कर चली गई थी।

श्वेता सिंह कीर्ति -

सुशांत एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी बहनें काफी टैलेंटेड(Talented) हैं। सुशांत की तीनों बहनें ही अपनी जिंदगी में काफी सफल हैं। बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। श्वेता पेशे से फैशन डिजाइनर है और एक रियल एस्टेट एजेंट भी हैं। इसके अलावा वह कैलिफोर्निया में दमारा किड्स नाम से एक नर्सरी भी चलाती हैं। 37 साल की श्वेता ने लव मैरिज की थी। उनके पति का नाम विशाल कीर्ती(Vishal Kirti) है। पहली बार दोनों की मुलाकात पटना में हुई थी। 2 साल फैशन डिजाइनिंग(Fashion Designing) का कोर्स करने के बाद 2007 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं। कुछ दिनों तक श्वेता ने मॉडलिंग भी की थी और एक बड़े ब्रांड के साथ जॉब भी की थी।

आपको बता दें हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता(Shweta) ने अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल को डिलीट कर दिया है और अपना अकाउंट लॉक(lock) कर दिया है। अब उनको आसानी से सर्च करना मुमकिन नहीं है। श्वेता अब तक सारी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही दे रही थी लेकिन अब उन्होंने ये फैसला क्यों लिया ये सब की समझ से परे है।

माना जा रहा है वो भाई के जाने के गम में हैं। बता दे श्वेता ने सुशांत के जाने के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि काश मैं तुम्हारी सारी मुश्किलें लेकर अपनी सारी खुशियां तुमको दे सकती। तुम्हारी आंखों में चमक थी जो लोगों को प्रेरणा देते थे।सुशांत ने मां के जाने के बाद श्वेता को ही मां का दर्जा दिया था। सोशल मीडिया(Social media) पर अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सुशांत ने उन्हें मां की जगह देने की बात कही थी।
मीतू सिंह-

सुशांत ने भले ही फिल्मी पर्दे पर क्रिकेटर का किरदार निभा कर खूब वाहवाही बटोरी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं सुशांत से घर में एक रियल लाइफ क्रिकेटर भी है। सुशांत की बहन मीतू सिंह(Mitu Singh) स्टेट लेवल क्रिकेटर(Cricketer) रही हैं। पटना में ही मीतू सिंह ने पढ़ाई पूरी की, उसके बाद ग्रेजुएशन(Graduation) किया और फिर उन्होंने क्रिकेट को अपने करियर के तौर पर चुन लिया।

मीतू स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेल चुकी हैं। मीतू नेशनल क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दिन रात मेहनत करती रही हैं। 35 साल की मीतू भाई सुशांत के जाने के बाद से टूट चुकी हैं। पटना से मुंबई पहुंची मीतू ने जब सुशांत को इस हालत में देखा तो उनके आंसू ही नहीं थमे। मीतू की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिनमें वह अपने आंसू पूछते हुए नजर आई थी। इस दौरान सुशांत के दोस्त संदीप सिंह उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे थे।
प्रियंका सिंह-

सुशांत की तीसरी बहन का नाम है प्रियंका सिंह(Priyanka Singh) । प्रियंका पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वो सामाजिक(Social) कार्यों में भी काफी आगे रहती हैं। पर्यावरण से प्रियंका को काफी लगाव है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 4500 फॉलोअर्स(Followers) हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

हालांकि सुशांत के जाने के बाद से ही प्रियंका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हुई है। प्रियंका शादीशुदा(Married) हैं। प्रियंका सुशांत के काफी करीब रही हैं। बता दे फिलहाल तीनों बहनें मिलकर पापा के के सिंह को संभाल रही हैं।
सुशांत की एक बहन की मौत पहले ही हो गई थी। चार बहनों में सुशांत इकलौते भाई थे और सभी के लाडले भी थे। सबका लाड़ला होने के बाद भी सुशांत ने कभी अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया बल्कि वो एक होनहार स्टूडेंट रहे। बहरहाल सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके जाने का अफसोस उनका परिवार बॉलीवुड जगत और फैंस भी मना रहे हैं।

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा(Dil Bechara) को थियेटर में रिलीज किए जाने की मांग उठ रही है।फैंस वादा कर रहे हैं कि वो सुशांत की आखिरी फिल्म को ब्लॉकबस्टर(Block buster) बनाएंगे।