फोर्ब्स ने जारी की साल 2020 की सेलिब्रिटी लिस्ट, एक भारतीय अभिनेता को मिली जगह

Featured News

फोर्ब्स ने जारी की साल 2020 की सेलिब्रिटी लिस्ट, एक भारतीय अभिनेता को मिली जगह


विश्व प्रसिद्ध और विश्वसनीय फोर्ब्स(forbes) मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज(celebrities) की सूचि जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में प्रथम स्थान अमेरिकन मॉडल काइली जेनर ने हासिल किया हैं। वहीं एक मात्र भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार लिस्ट में जगह बना पाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़े के पति निक जोनस ने भी अपना नाम फोर्ब्स की नई लिस्ट में दर्ज कराने में सफलता हासिल की हैं। 

आइये जानते हैं, किन सेलेब्रिटीज़ का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। 

इस लिस्ट में अमेरिकन मॉडल काइली जेनर प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों 590 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं। 

दूसरे नंबर पर काइली के जीजा कान्ये वेस्ट हैं। पिछले 12 महीने में कान्ये की कमाई 170 मिलियन डॉलर रही है।

तीसरे स्थान पर मशहूर टेनिस खिलाडी रॉजर फेडरर हैं।  

वहीं चौथे स्थान पर विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी  क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दर्ज हैं।

अमेरिका की टॉक शो होस्ट और कॉमेडियन एलेन डिजेनेरेस का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने 84 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 12 वां स्थान हासिल किया हैं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निका जोनस और उनके भाई जो -कोविन के बैंड जोनास ब्रदर्स को भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। 68.5 मिलियन डॉलर के साथ इस बैंड 20 वां स्थान हासिल किया है।

अक्षय कुमार एक मात्र भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्हें फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में शामिल किया गया है। 48.5 मिलियन डॉलर्स के साथ अक्षय कुमार ने लिस्ट में 52 वां स्थान हासिल किया हैं। 

इस लिस्ट में जेनिफर लोपेज और जैकी चैन जैसी महान सेलेब्रिटी भी लिस्ट में नाम दर्ज कराने में सफल हुए हैं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।