महाराष्ट्र में Lockdown 4.O: पूरे राज्य में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

Featured News

महाराष्ट्र में Lockdown 4.O: पूरे राज्य में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

उद्धव सरकार ने महज दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown 4.O in Maharashtra) बढ़ाने का फैसला लिया था लेकिन अब पूरे राज्य के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। 31 मई तक बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि।



navbharat-times
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
   

हाइलाइट्स:

  • महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक पूरे राज्य में बढ़ाया लॉकडाउन
  • कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे राज्य में Lockdown 4.O
  • पहले मुंबई सहित हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ा था लॉकडाउन, अब पूरे राज्य में
  • पंजाब के बाद 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने वाला दूसरा राज्य बना महााराष्ट्र
मुंबई
कोरोना वायरस के गंभीर संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। Covid-19 के प्रसार को रोकने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown 4.O in Maharashtra) को 31 मई तक बढ़ाया। महज दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था लेकिन अब पूरे राज्य के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी। सभी सरकारी महकमों को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पंजाब के बाद महाराष्ट्र दूसरा राज्य बन गया है, जहां लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र में एक हजार से अधिक की मौत
गौरतलब है कि अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 706 है, जिनमें 1135 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में संक्रमण के 18 हजार 555 मामले हैं और 696 मौतें हुई हैं।

गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई सहित सभी हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया था। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई थी। अब पूरे राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।