30 की उम्र पार कर चुकी इन हसीनाओं ने नहीं की शादी, न जाने किसके इंतजार में बैठी हैं कुंवारी

Featured News

30 की उम्र पार कर चुकी इन हसीनाओं ने नहीं की शादी, न जाने किसके इंतजार में बैठी हैं कुंवारी

हिन्दी फिल्मों के अलावा आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में भी ऐसी अदाकाराएं हैं, जिनके लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि आज भोजपुरी अदाकाराएं किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

 इन अदाकाराओं ने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन भोजपुरी अदाकाराओं ने अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। यानी ये सभी अभी तक कुंवारी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे कई फेमस भोजपुरी अदाकाराओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

रानी चटर्जी

भोजपुरी एक्ट्रेस जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रानी चटर्जी का है। आपको बता दें कि रानी चटर्जी काफी बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। मालूम हो कि उन्होंने अपने दम पर कई फिल्मों को हिट कराया है। रानी ने कई बड़े अभिनेताओं के साथ रोमांटिक सीन किया है, मगर उन्हें अभी तक एक ऐसा शख्स नहीं मिला, जिनके साथ वो घर बसा सकें। 33 वर्षीय रानी चटर्जी के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें उनका प्यार मिल चुका है, अब वो उसी शख्स के साथ अपना घर बसाएंगी। मगर अभी तक न उस शख्स के बारे में कोई बात पता चल पाई और न ही रानी ने अपनी शादी के बारे में कुछ खुलासा किया है।

आम्रपाली दुबे

30 वर्ष से ज्यादा उम्र की अभिनेत्रियों जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है, आम्रपाली दुबे का। आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी  सुपरस्टार और बिहार के चहेते हीरो निरहउवा के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली ने भी 33 वसंत देख लिए हैं, मगर अभी तक शादी नहीं की है।

मधु शर्मा

बिहार के दिल की धड़कन कही जाने वाली मधु शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। बता दें कि मधु अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। 36 वर्षीय मधु के लाखों की संख्या में दीवाने हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी से शादी नहीं की है।

अनारा गुप्ता

भोजपुरी अदाकारा अनारा गुप्ता भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 30 वर्षीय अनारा कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक अनारा ने किसी से शादी नहीं रचाई है। अनारा को कई दफा ये पूछा गया है कि घर बसाने या शादी करने को लेकर उनके क्या विचार हैं? इस सवाल का जवाब देने से अनारा हमेशा बचती दिखाई दी हैं। वे इस बारे में कहती हैं कि,  मैंने अभी शादी के बारे में नहीं सोचा है।

स्वीटी छाबड़ा

स्वीटी छाबड़ा की उम्र भी 30 के पार हो चुकी है। वे भी कुंवारी भोजपुरी अदाकाराओं के लिस्ट में हैं। बता दें कि, स्वीटी ने भी अभी तक किसी से शादी नहीं की है। याद दिला दें कि उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। फैंस भी पवन सिंह और स्वीटी छाबड़ा के जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।