फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, पुलिस को दिए 1000 रिस्ट बैंड

Featured News

फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, पुलिस को दिए 1000 रिस्ट बैंड

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्मों में एक्टिंग के अलावा दानवीर के लिए भी जाने-जाते हैं। अक्षय कुमार लोगों की मदद करने के मामले कभी पीछे नहीं रहते। मुश्किल के समय एक्टर आगे आकर मदद के लिए बढ़-चढ़ कर योगदान देते हैं।
कोरोना वायरस के शुरूआती दौर में अक्षय ने PM CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का दान दिया था और फिर मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए थे। अक्षय कुमार ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस को सेंसर वाले 1000 रिस्ट बैंड का दान किये है।

किस काम आएगा रिस्ट बैंड:
मुंबई पुलिस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्षय ने ऐसा बडा कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि इन रिस्ट बैंड्स से COVID-19 लक्षणों का पता पहले ही लगाया जा सकता है। इस कलाई वाले बैंड के जरिए बॉडी टेम्परेचर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नींद, स्टेप काउंट और कैलरी पर नजर रखी जा सकती है।
ट्विटर के जरिये दी जानकारी:
बता दें कि, मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि, आपने 2 करोड़ रुपये मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा, जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।"
GOQii के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं अक्षय:
अक्षय कुमार GOQii के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं। अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस के काम की सहारना करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का DP भी बदल डाला है और मुंबई पुलिस का DP लगाकर उन्हें सम्मान देने की कोशिश की है।
कई पुलिसकर्मी संक्रमित:
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस अपने पीक पर है और महाराष्ट्र पुलिस भी उससे अछूती नहीं रही है। प्रदेश में अब तक 1001 पुलिसक्रमी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं, अब तक 8 जवानों की मौत हो चुकी है जिनमें से चार मौत मुंबई में शामिल हैं। इस परिस्थिति में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और उत्साह में कोई कई नहीं आई है।