Redmi TV Max 98 इंच स्क्रीन साइज वाले 4K स्मार्ट टीवी की सेल कल

Featured News

Redmi TV Max 98 इंच स्क्रीन साइज वाले 4K स्मार्ट टीवी की सेल कल

पिछले महीने चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपने Redmi TV Max को लॉन्च किया था। ये कंपनी का पहला सबसे बड़े सक्रीन वाला टीवी है। इसमें 98 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2 लाख रुपये) है। इस स्मार्ट टीवी को कल यानि 10 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह बड़ी स्क्रीन वाला टीवी 4K रिजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। ये अधिकतम NTSC 85% कलर गेमट और 192 डायनैमिक बैकलाउट ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Redmi TV Max में Cortex A55 + Mali G31 MP2 12nm चिप का इस्तेमाल किया गया है। जो कि MEMC मोशन कंज्मप्शन को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी में 4GB RAM + 64GB की स्टोरेज दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 9वीं जेनरेशन की इमेज क्वालिटी इंजन दिया गया है, जिससे अल्ट्रा क्लियर इमेज क्वालिटी मिलती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 1 AV, 2 USB, 1 LAN पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें MIUI कस्टम PatchWall, ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।
ये बड़ी स्क्रीन वाले टीवी में सबसे खास बात इसकी स्क्रीन की साइज है। Redmi TV Max करीब 1.2 मीटर का है। इसकी स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी डार्क ब्लैक स्टेनलेस स्टील फ्रेम के डिजाइन से लैस है। Redmi TV Max का सीधा मुकाबला OnePlus TV Q1 Pro से होगा। हालांकि, OnePlus TV Q1 Pro की साइज इससे कम है, लेकिन फीचर्स की बात करें तो OnePlus TV Q1 Pro किसी मायने में Redmi TV Max से कम नहीं है। Xiaomi अपने बजट स्मार्ट टीवी Mi TV के लिए जाना जाता है। Redmi TV Max कंपनी का प्रीमियम स्मार्ट टीवी है, जिसे खास तौर पर कमर्शियल यूसेज के लिए बनाया गया है।