कोरोना वायरस: दान ना देने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, फिर ट्वीट कर दिया मुंहतोड़ जवाब

Featured News

कोरोना वायरस: दान ना देने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, फिर ट्वीट कर दिया मुंहतोड़ जवाब

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा हुआ है। वायरस से लड़ाई को सफल बनाने के लिए आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक दान दे रहे हैं। लेकिन जो सेलिब्रिटी दान नहीं दे रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आई हैं।




नेकी कर दरिया में डाल'
हालांकि अभिनेत्री ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि अगर अनाउंस नहीं किया तो सहयोग नहीं दिया। नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे फॉलो करते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने इस समय को कुछ अच्छा करने में लगाओ। अनाउंस करना या नहीं करना सबकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है।'