इस बात से दुखी हो गई साक्षी धोनी, बोली आज दिल टूट गया

Featured News

इस बात से दुखी हो गई साक्षी धोनी, बोली आज दिल टूट गया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धोनी के साथ ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
0
ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया था। साक्षी धोनी ने दोनों बॉलीवुड एक्टर्स को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'कल इरफान खान का निधन हुआ, जिससे हम सभी को दुख पहुंचा, अब अचानक ऋषि जी की खबर सुनी। हम सभी दुखी हैं। विश्वास नहीं हो रहा है।' साक्षी ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी के साथ ऋषि कपूर बैठे हुए हैं।
sakshi dhoni s instagram story

इसे भी पढ़े - ऋषि कपूर ने जानिए अपने अंतिम ट्वीट में लोगों से क्‍या अपील की थी

2018 में ऋषि कपूर को कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क जाना पड़ा था। सितंबर 2019 में वो ठीक होकर पत्नी नीतू सिंह के साथ स्वदेश लौटे थे। वो आखिरी बार फिल्म 'द बॉडी' में नजर आए थे। फिल्म में इमरान हाशमी भी थे। क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।