कोरोना की वजह से व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्ड के नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानकर उड़ जाएंगे होश

Featured News

कोरोना की वजह से व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्ड के नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानकर उड़ जाएंगे होश

व्हाट्सएप ने कोरोना संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।



इसके पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं।

इस समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप की ओर से यह कदम इस समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।
                👉   READ MORE 👈