छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस अनीता राज पर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप, घर में होस्ट कर रही थीं पार्टी

Featured News

छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस अनीता राज पर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप, घर में होस्ट कर रही थीं पार्टी

अभिनेत्री और अभी टीवी शो छोटी सरदारिनी  की एक्ट्रेस अनीता राज पर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। खबर है कि अनीता राज अपने पति सुनील साथ मिलकर लॉकडाउन में घर पर एक छोटी सी गेट टू गेदर पार्टी होस्ट की थी। ये पार्टी उनके पाली हिल वाले घर पर चल रही थी, जिसमें कुछ फ्रेंड्स को इनवाइट किया गया था। ऐसे में वॉचमैन को इस बारे में खबर मिली तो उन्होंने इस पार्टी की सूचना पुलिस को दे डाली। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्ट्रेस के घर कॉल किया और मौके की जांच के लिए अपनी एक टीम भी भेजी। 


हालांकि इस बारें में जब अनीता से सवाल किया गया तो उन्होंने पार्टी की बात को साफ इंकार कर दिया । इस बारें में अनिता का कहना है कि वे लोग उनके पति सुनील के पास मेडिकल इमरजेंसी की वजह से आए थे। पुलिस को गलत जानकारी दी गई। मेरे पति पेशे से एक डाक्टर हैं। इसलिए कुछ घर पर अपनी मेडिकल प्रॉब्लम को लेकर मेरे यहां आए थे। पुलिस को गलत सूचना मिली थी। अनिता आगे बताया कि पुलिस ने भी आकर परिस्थिति देखी और सही जानकारी मिलने के बाद हमसे माफी मांगी।'
हालांकि अब खबर ये भी है कि अनीता के साथ उनके पति सुनील बेहद गुस्से में आ गए और सीधा जाकर सिक्योरिटी गार्ड पर भगड़ उठे। अनीता और उनके पति का सोसाइटी के वॉचमैन के साथ झगड़ा हुआ। 

25,000 श्रमिकों को रमजान में भोजन कराएंगे सोनू सूद, रोजा रखने वालों को दी अलग से सुविधा

बता दें कि अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। अभिनेत्री अनीता राज को प्रेम गीत, नौकर बीवी का, मास्टरजी, जमीन आसमान, जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनीता वर्तमान में टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर की भूमिका निभा रही हैं। अनीता राज 57 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री रोजाना घंटों वर्कआउट करती हैं।प