अक्षय कुमार ने इस बार पुलिस वालों की तरफ़ बढ़ाया मदद का हाथ, फाउंडेशन को दिये इतने करोड़

Featured News

अक्षय कुमार ने इस बार पुलिस वालों की तरफ़ बढ़ाया मदद का हाथ, फाउंडेशन को दिये इतने करोड़

कोरोना वायरस से देश जूझ रहा है। कोविड 19 के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में आम नागरिकों से लेकर फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग भी जुटे हुए हैं और किसी ना किसी तरह सरकार और संस्थाओं की मदद कर रहे हैं, जो संकट की इस घड़ी में लोगों की सुरक्षा के लिए जुटे हुए हैं।
इनमें डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मी समेत तमाम लोग शामिल हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान लोगों की मदद करने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है। तक़रीबन हर छोटे-बड़े स्टार ने अपनी क्षमता के मुताबिक विभिन्न फंड और संस्थाओं को आर्थिक योगदान देकर उनके हाथ मजबूत करने की कोशिश की है। 

इसकी शुरुआत अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की सहयोग राशि देकर की थी। इसके बाद भी अक्षय ज़रूरत पड़ने पर मदद देते रहे हैं। अब उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ की राशि दान दी है, जिसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से उन्हें शुक्रिया कहा गया है।
पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में लिखा है- मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुये का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी । 



5