सिनेमा में राज कपूर की पहली खोज अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन

Featured News

सिनेमा में राज कपूर की पहली खोज अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन

हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। वह 87 साल की थीं।



वैलेटाइंस दिन के ठीक चार दिन बाद पैदा हुईं नवाब बानो का हिंदी फिल्मों आना भी इत्तेफाक रहा। उनकी मां वहीदन तब तक हिंदी सिनेमा में काफी शोहरत हासिल कर चुकी थीं। उनका तमाम बड़े निर्माताओं से मिलना जुलना था। नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी, राजकपूर ने किया। अगर फिल्म बरसात में तब तक नरगिस का नाम वह पक्का न कर चुके होते तो राजकपूर ने एक बारगी निम्मी को फिल्म बरसात की हीरोइन बनाने पर भी सोच विचार किया था।

फिल्म बरसात में ब्रेक पाने के बाद निम्मी ने आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महूबब जैसी तमाम ट्रेंडसेटर फिल्मों में काम किया। निम्मी के भाई के दामाद और फिल्म निर्माता कलीम खान इस बारे में बताते हैं, “निम्मी आंटी बहुत ही सहज और सरल महिला थीं। उनका हमारे घर और हमारा उनके घर अक्सर आना जाना था। मेरी पत्नी की वह बुआ हैं और मुझे बिल्कुल अपने बेटा जैसा ही मानती थीं।”