गोरखनाथ मंदिर की गौशाला के एक नंदी को दुलारते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सामने आए वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि सीएम योगी नंदी से कह रहे हैं कि, 'काहे नाराज है रे, अकेला है इसलिए नाराज है क्या.. वहीं नंदी भी सीएम योगी की बातों को सुनकर उनके हाथ को चाट रहा है. इसके साथ ही उन्होंने गौशाला की देखभाल करने वालों से नंदी के सींगों पर तेल लगाने की भी बात कही. काफी देर तक उसे प्यार दुलार करने के बाद सीएम योगी गौशाला से आगे चले गए.
नंदी को दुलार रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

